Sunday, March 22, 2026
Home कोरबा चावलानी कोरबा के चुनाव संचालक, कटघोरा व तानाखार में इन्हें जिम्मेदारी

चावलानी कोरबा के चुनाव संचालक, कटघोरा व तानाखार में इन्हें जिम्मेदारी


0 प्रदेश भाजपा ने दूसरे चरण के लिए घोषित किए हैं चुनाव संचालक व सह संचालक

कोरबा (खटपट न्यूज)। भारतीय जनता पार्टी के छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष अरूण साव ने विधानसभा चुनाव 2023 के द्वितीय चरण हेतु चुनाव संचालकों की नियुक्ति की है। 17 विधानसभाओं के लिए चुनाव संचालक व सह संचालक घोषित किए गए हैं जिनमें कोरबा विधानसभा के लिए अशोक चावलानी चुनाव संचालक बनाए गए हैं। अशोक चावलानी को एक बार फिर महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। ज्ञात हो कि कोरबा विधानसभा से भाजपा ने लखनलाल देवांगन को प्रत्याशी घोषित किया है और वे लगातार क्षेत्रों के जनसंपर्क पर हैं। लखनलाल के चुनाव के संचालन की जिम्मेदारी इससे पहले भी अशोक चावलानी को मिल चुकी है जब वे कटघोरा विधानसभा से चुनाव लड़े थे। भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अशोक चावलानी को संगठन का काफी लंबा अनुभव है जिसका लाभ निश्चित ही लखनलाल देवांगन को मिलेगा। इसी तरह कटघोरा विधानसभा के लिए ज्योतिनंद दुबे, पाली-तानाखार विधानसभा के लिए राजेश चतुर्वेदी संचालक व देवी सिंह टेकाम सह संचालक होंगे।

Advertisement Carousel