Monday, March 23, 2026
Home कोरबा चाय पिलाने को लेकर नर्स व क्लर्क में विवाद, एक तरफा बयान...

चाय पिलाने को लेकर नर्स व क्लर्क में विवाद, एक तरफा बयान सुनने की बात को लेकर नर्स ने डॉक्टर से की मारपीट

कोरबा (खटपट न्यूज)। प्रगतिनगर दीपका स्थित एसईसीएल के विभागीय चिकित्सालय में शनिवार सुबह करीब 10.30 बजे चाय पिलाने को लेकर विवाद हो गया विवाद इस कदर बढ़ गया कि नर्स दीपा दास और क्लर्क मधु राजपूत आपस में भिड़ गए। दोनों अपनी-अपनी शिकायत लेकर चिकित्सक यूपी सिंह के पास पहुंचे जहां एक तरफा बयान सुनने की बात को लेकर नर्स दीपा दास ने डॉ. यूपी सिंह पर ही चाय उड़ेलकर मारपीट शुरू कर दी। चिकित्सक कुछ समझ पाते, उससे पहले ही नर्स ने ताबड़तोड़ हमला कर दिया। बीच बचाव में करने आए अन्य कर्मचारियों पर भी नर्स ने हमला कर दिया।

Advertisement Carousel