
कोरबा(खटपट न्यूज़)। शिक्षा विभाग द्वारा चलाये जा रहे कोरोना नियंत्रण जन जागरूकता अभियान के तहत वेबिनार का आयोजन संकुल चचिया में प्राचार्य श्रीमती प्रेमलता खांडे के द्वारा किया गया। वक्ता आरपी खांडे राष्ट्रीय अध्यक्ष सिस्टा कोल फील्ड्स के द्वारा कोरोना के लक्षण, बचाव की विस्तृत जानकारी देते हुए टीका लगवाने पर जोर दिया गया। आह्वान किया कि समाज के प्रति अपनी भूमिका निभाते हुए अधिक से अधिक लोगों को टीकाकरण के लिए जागरूक करें। श्रीमती कौशिल्या खुराना शाउमा विद्यालय उतरदा ने अपने गीत के माध्यम से जागरूक किया। प्राचार्य श्रीमती प्रेमलता खांडे ने अपने दिनचर्या में योग को शामिल कर आसन-प्राणायाम, व्यायाम को आत्मसात करने, विटामिन सी युक्त भोज्य पदार्थों का सेवन, तनाव मुक्त जीवन जीने व सकारात्मक सोच के साथ इस महामारी को हराने की अपील की। छात्र-छात्राओं, पालकों, शिक्षकों, जनप्रतिनिधियों से चैन बनाकर फोन के माध्यम से जनजागरूकता को जन-जन तक पहुंचाने का संदेश दिया। वेबिनार में सचिव वैरागी, स्वास्थ्यकार्यकर्ता इंदु यादव, सरपंच रामेश्वरी देवी, मितानिन, सीएसी प्रमोद राठिया, छत्तर सिंह राठिया, निर्मला राठिया, प्रीति सिंह एवं संकुल के सभी शिक्षक, छात्र, पालक शामिल हुए।














