
बिलासपुर(खटपट न्यूज़)। महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर आदिशक्ति सेवा संस्थान घुटकू के तत्वाधान में भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक एवं रुद्राभिषेक किया गया l मन्दिर में साफ-सफाई कर विशेष पूजन-अर्चन की समस्त तैयारियां उपरांत भव्य आयोजन में घुटकूवासी शामिल हुए। भोलेनाथ का जलभिषेक और रुद्राभिषेक युगल यजमानों द्वारा किया गया l दूसरी ओर ग्राम के समस्त शिव मंदिरों में भी दर्शन-पूजन करने श्रद्धालु उमड़े रहे l उक्त जानकारी आदिशक्ति सेवा संस्थान के सहसचिव भोजराज पटेल द्वारा दी गई।















