0 माकपा पार्षद राजकुमारी कंवर की अगुवाई में भुविस्थापित किसान गंगानगर से पदयात्रा पर निकले

कोरबा(खटपट न्यूज़)। घाटमुड़ा के विस्थापितों कि बैठक पुनर्वास ग्राम गंगानगर में हुई। बैठक में पुनर्वास ग्राम की समस्या को लेकर चरणबद्ध आंदोलन के तहत 20 नवंबर को गंगानगर से पदयात्रा निकालकर एसईसीएल गेवरा मुख्यालय के घेराव को सफल बनाने पर चर्चा हुई। बैठक में प्रमुख रूप से माकपा जिला सचिव प्रशांत झा,माकपा पार्षद राजकुमारी कंवर किसान सभा के जवाहर सिंह कंवर ,रामायण सिंह कंवर, संजय यादव, पुरषोत्तम कंवर ,रघुनंदन,देव कुंवर,जानकुंवर, शशिबाई,रामकली समेत बड़ी संख्या में भूविस्थापित किसान उपस्थित थे।
माकपा जिला सचिव प्रशांत झा ने कहा कि कई बार विस्थापित किसानों और पुनर्वास ग्राम गंगानगर की समस्या के निराकरण की मांग एसईसीएल प्रबंधन से किया गया लेकिन हर बार ग़ुमराह करने का काम प्रबंधन ने किया है अब किसान आर पार की लड़ाई के लिए तैयार है चरणबद्ध आंदोलन की चेतावनी के साथ समस्याओं के संबंध में मांग पत्र देने के बाद भी एसईसीएल के अधिकारी नींद में सोये हुए हैं कल अधिकारियों को नींद से जगाने का काम भूविस्थापित किसान करेंगे।
माकपा पार्षद राजकुमारी कंवर ने कहा कि देश के विकास के लिए आदिवासी किसानों ने अपनी जमीन एसईसीएल को दिया और जमीन देने के बाद नॉकरी और मूलभूत सुविधाओं के लिए किसान 40 सालो के बाद भी भटक रहे है। पुनर्वास ग्राम गंगानगर से माकपा पार्षद राजकुमारी कंवर के नेतृत्व में पदयात्रा शुरू हुुुई।एसईसीएल गेवरा मुख्यालय पहुंच कर घेराव किया जाएगा।
0 यह हैं प्रमुख मांगे :
(1) घाटमुड़ा के अधिग्रहण के बाद लंबित रोजगार का तत्काल निराकरण कर रोजगार दिया जाए।
(2)पूर्व में तोड़े गए मकानों,शौचालयों का क्षतिपूर्ति मुआवजा दिया जाए।
(3)घाटमुड़ा के विस्थापित परिवारों को काबिज भूमि का अधिकार पत्र दिया जाए।
(4) विस्थापितों को भुविस्थापित प्रमाण पत्र दिया जाए।
(5) पुनर्वास ग्राम गंगानगर में स्कूल,मनोरंजन गृह,शमशान घाट,गौठान,स्ट्रीट लाइट,बिजली,पानी,पार्क,अस्पताल की सुविधा दी जाए।
(6) विस्थापित परिवारों को एसईसीएल के विभागीय अस्पताल में इलाज की सुविधा दी जाए।















