कोरबा-हरदीबाजार(खटपट न्यूज़)। भीम रेजीमेंट संगठन कोरबा इकाई के पदाधिकारी और समाज सेवक मनीराम भारती व क्षेत्र क्रमांक 4 हरदीबाजार के जनपद सदस्य अनिल टंडन ने रविवार को हरदीबाजार पुुुलिस चौकी पहुंचकर अज्ञात व्यक्ति द्वारा फोन पर गाली-गलौच देकर जान से मारने की धमकी देने के मामले में रिपोर्ट दर्ज कर कार्यवाही की मांग की है।

अनिल टंडन ने बताया कि हरदीबाजार क्षेत्र में जनहित के अनेकों कार्य किए जा रहे हैं लेकिन किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा फोन पर गाली-गलौज करते हुए उन्हें घर से उठाकर जान से मारने की धमकी दी जा रही है। उन्होंने बताया कि रात के समय लगभग 10 बजे खाना खाकर सोने जा रहा था तभी दो अज्ञात नंबरों से फोन पर गाली-गलौज करते हुए धमकी दिया गया। इसके बाद से वे काफी डर गए है। फोन करने वाले से पता पूछने पर कभी जांजगीर के नैला थाना का पुलिस कर्मी तो कभी हरदीबाजार में रहता हूं बताया। इस मामले को लेकर हरदीबाजार थाना में शिकायत-पत्र देकर मांग की है कि सात दिवस के भीतर अज्ञात आरोपी को गिरफ्तार किया जाए। कार्यवाही यदि विलम्ब होगा तो सड़क पर उतर कर विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। समाज सेवक मनीराम भारती ने जिले में इस तरह के अपराध की बढ़ती गतिविधि पर चिंता जताया और क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों में डर भय का माहौल बना हुआ है हमारे संगठन की ओर से मांग करती है कि ऐसे आरोपी के खिलाफ पुलिस तत्काल संज्ञान में लेकर उचित कार्यवाही किया जाना चाहिए। इस दौरान भीम रेजिमेंट संगठन के जिला-प्रभारी प्यारेलाल भरद्वाज, राहुल सूर्यवंशी, बसंत पटेल, रंजीत महिलांगे, एलिस दिवाकर, नरेंद्र बंजारे, मनीष महेश्वरी, संजय वैष्णव, द्वारिका यादव, जयप्रकाश उपस्थित थे।

00 सत्या पाल 00 (7999281136)















