Tuesday, March 24, 2026
Home छत्तीसगढ़ घर में घुसते ही गोली मारी, हालत गंभीर, बाईक सवारों की तलाश...

घर में घुसते ही गोली मारी, हालत गंभीर, बाईक सवारों की तलाश में नाकाबंदी


जशपुर(खटपट न्यूज़)। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिला में बाईक सवार दो युवकों ने घर में घुसकर एक महिला को गोली मार दी और फरार हो गये। महिला के कनपटी में गोली लगी है, जिसे गंभीर हालत में निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की जानकारी के बाद पुलिस ने क्षेत्र में नाकेबंदी कर फरार आरोपियों की सरगर्मी से तलाश शुरू कर दी है।

मामला नारायणपुर थाना क्षेत्र का है जहाँ आज सुबह करीब 5:40 बजें के लगभग गायलूंगा निवासी मोहिनी बाई के घर पर 2 युवक पहुंचे थे। मोहिनी बाई कुछ समझ पाती इतने में एक युवक ने उसके सर पर बंदूक तान दी और देखते ही देखते गोली चला दी। इस घटना में गोली मोहिनी बाई के कनपटी पर लगी हैैं। उधर गोली चलने की आवाज से घर के लोग मौके पर पहुंचे, तब तक आरोपी मौके से फरार हो गये। आनन-फानन में घायल को जशपुर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना की जानकारी मिलते ही एडिशनल एसपी प्रतिभा पांडेय सहित पुलिस अधिकारी घटनास्थल पहुंचे। प्रारम्भिक जांच में इस गोलीकांड की कोई खास वजह सामने नही आ पायी हैं। आरोपियों ने किस बात को लेकर इतनी सुबह महिला के घर पहुंचकर इस वारदात को अंजाम दिया यह विवेचना का विषय हैै।

Advertisement Carousel