Monday, March 23, 2026
Home Uncategorized घर पर रहकर ईद की नमाज अता करने टीआई राकेश मिश्रा ने...

घर पर रहकर ईद की नमाज अता करने टीआई राकेश मिश्रा ने की अपील


0 अक्षय तृतीया पर भी आयोजन न करने समाज प्रमुखों से आग्रह

कोरबा-बालकोनगर(खटपट न्यूज़)। बालको थाना प्रभारी टीआई राकेश मिश्रा ने ईद-उल-फितर पर समाज के पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए घर पर रहकर नमाज अदा करने की समझाइश दी। अक्षय तृतीया पर शादी व अन्य सामाजिक, सांस्कृतिक कार्यक्रम नहीं करने की समझाइस देते हुए सौहार्द्रपूर्ण तरीके से त्यौहार मनाने की अपील की गई।

ईद-उल-फितर पर कोरोना महामारी को ध्यान में रखते हुए मुस्लिम समाज के पदाधिकारी हाजी शहादत खान, हाफिज अब्दुल कय्युम रिजवी, शाहनवाज खान गौसिया मस्जिद बालकोनगर से टीआई ने सौजन्य मुलाकात कर ईद की अग्रिम शुभकामनाएं देते हुए घर पर रहकर नमाज अदा करने तथा किसी प्रकार का सामाजिक ईद मिलन कार्यक्रम न करने की समझाईश दी। कोरोना प्रोटोकॉल को ध्यान में रखते हुए मस्जिद में नमाज अता करने की अपील की गई। इसी तरह अक्षय तृतीया पर समाज के पदाधिकारियों दिनेश साहू, नीरज तिर्की, फादर रोमन कैथलिक चर्च बालको, ईश्वरी चंद्रा, दिलीप यादव, लक्ष्मीकांत जोशी, धनमन भगत से अपील की है कि अक्षय तृतीया पर शादी विवाह व अन्य सामाजिक सांस्कृतिक कार्यक्रम न करें तथा कोविड प्रोटोकॉल का पालन करते हुए कोरोना से अपने आप को सुरक्षित रखें।
0 दरगाह में 5 से ज्यादा लोग जमा न हों
छत्तीसगढ़ राज्य वक्फ बोर्ड ने ईद को लेकर एक गाइड लाइन जारी की है जिसमें कहा गया है ईद की नमाज के लिए मस्जिद मदरसा, दरगाह में 5 से ज्यादा लोग जमा न हों। लॉक डाउन के नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर संबंधित मुतवल्ली एवं स्वयं जवाबदेह होंगे। आम मोमिन ईद-उल-फितर की नमाज शरियत के मुताबिक घरों में रहकर ही अदा करें। जिले में कोरोना प्रोटोकाल के नियमों का कड़ाई से पालन करें।

Advertisement Carousel