Saturday, March 28, 2026
Home कोरबा घर-घर तिरंगा लगाकर देश भक्ति और राष्ट्रीय एकता का परिचय दे रही...

घर-घर तिरंगा लगाकर देश भक्ति और राष्ट्रीय एकता का परिचय दे रही जनता:नवीन

कोरबा में भाजपा की तिरंगा यात्रा ने किया नगर भ्रमण

कोरबा(खटपट न्यूज़)। भाजपा कोरबा शहर मंडल द्वारा आजादी का 75 वां अमृत महोत्सव अभियान के तहत हर घर तिरंगा लगाने को लेकर पुराना बस स्टैंड से ट्रांसपोर्ट नगर चौक तक जन जागरण तिरंगा यात्रा निकाली गई। भाजपा मंडल अध्यक्ष परविंदर सिंह के नेतृत्व में आयोजन हुआ। तिरंगा यात्रा में भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष अशोक चावलानी आकर्षण का केंद्र रहे जिन्होंने सिर से लेकर पैर तक तिरंगा पगड़ी और वेशभूषा धारण किया था। भारत माता बनी बच्ची तिरंगा ध्वज लहराते चलती रही।

भाजपा के पूर्व जिला महामंत्री नवीन पटेल यात्रा में शामिल हुए और तिरंगा रैली के माध्यम से कोरबा शहर के सभी व्यवसायिक बंधु और आम लोगों से अपने घरों में 13 से 15 अगस्त तक तिरंगा झंडा लगाने की अपील की। नवीन पटेल ने कहा कि देश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का यह आह्वान एक अभियान का रूप ले चुका है और देश की जनता घर-घर तिरंगा लगाकर देश भक्ति और राष्ट्रीय एकता का परिचय दे रही है।

इस तिरंगा यात्रा में मंडल अध्यक्ष परविंदर सिंह, पूर्व महापौर जोगेश लांबा, पूर्व संसदीय सचिव लखन लाल देवांगन, पूर्व जिला अध्यक्ष अशोक चावलानी, पूर्व जिला महामंत्री नवीन पटेल, जिला कोषाध्यक्ष गोपाल मोदी, अनूप अग्रवाल, झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ के जिला संयोजक सतीश झा, योगेश जैन, योगेश मिश्रा, युगल केवट, उमा भारती सराफ, ज्योति वर्मा, संजू देवी राजपूत, उर्वशी राठौर, रजनी पवार, प्रमिला सागर, रमेश पोद्दार सहित बड़ी संख्या में भाजपा के कार्यकर्ता व आम जनता शामिल हुए।

https://youtu.be/gpbCxvL2U1w
Advertisement Carousel