घर और आंगन में बेच रहे थे शराब, 4 लोगों को कोतवाली पुलिस ने दबोचा

कोरबा (खटपट न्यूज)। घर और आंगन में रखकर अवैध रूप से शराब बेचने वालों पर कोतवाली पुलिस ने कार्रवाई की है। पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल की मंशा और निर्देशानुसार नशा के अवैध कारोबारियों पर कार्यवाही की जा रही है। इस कड़ी में कोतवाली पुलिस ने थाना प्रभारी निरीक्षक विवेक शर्मा के नेतृत्व में मुखबिर के सहयोग से अवैध शराब के चार विक्रेताओं को पकड़कर 45 पाव शराब एवं 700 रुपए बिक्री रकम जप्त किया है। टीआई विवेक शर्मा ने बताया कि संजय नगर निवासी दिलीप कुमार खुंटे पिता प्यारे लाल 53 वर्ष, मोतीसागर पारा निवासी आकाश सागर पिता अमर सिंह उम्र 19 वर्ष, जुगनू सारथी पिता स्व. कालीहदा सारथी उम्र 30 वर्ष, रामसागरपारा निवासी भैया लाल यादव पिता स्व. नंदलाल यादव उम्र 50 वर्ष के विरुद्ध धारा 34 (1)(क)(ख) आबकारी अधिनियम के तहत जुर्म दर्ज किया गया है। आरोपी दिलीप कुमार खुंटे अपने संजय नगर स्थित घर के आंगन में तो आकाश सागर व जुगनू सारथी तथा भैयालाल यादव अपने घर में अवैध रूप से शराब रखकर बिक्री कर रहे थे।

00 सत्या पाल 00(7999281136)

Advertisement Carousel