Monday, March 23, 2026
Home कोरबा ग्राम कुदमुरा में एक साथ मिले 7 संक्रमित, आरपी नगर से 2,...

ग्राम कुदमुरा में एक साथ मिले 7 संक्रमित, आरपी नगर से 2, बालको से 4 और एनटीपीसी में 1 मरीज

कोरबा (खटपट न्यूज)। गुरुवार को कोरबा जिले में कोरोना पॉजिटिव के 14 नए मामले दर्ज हुए हैं। अकेले 7 प्रकरण ग्राम कुदमुरा में सामने आए हैं जहां एक परिवार के 3, एक अन्य परिवार के 2 सदस्य सहित कुल 7 सदस्य संक्रमित हुए हैं। इसी तरह आरपी नगर कालोनी में 2 महिला भी संक्रमित पाई गई है। बालको के 4 कर्मचारी पॉजिटिव मिले हैं जिनमें बालको गेस्ट हाउस का भी 1 कर्मचारी शामिल है। एनटीपीसी के कृष्णा विहार कालोनी से भी 1 पॉजिटिव केस दर्ज हुआ है। इस तरह 12 पुरुष व 2 महिलाएं संक्रमित हुए हैं। इन सभी की कोरोना जांच जिला अस्पताल एवं कोरबा स्थित लैब में कराई गई थी। चिन्हित सभी संक्रमितों को कोविड हॉस्पिटल लाए जाने की तैयारी की जा रही है एवं इनकी संपर्क हिस्ट्री भी तलाशी जा रही है ताकि संबंधितों का भी ऐहतियातन टेस्ट कराया जा सके।

Advertisement Carousel