भोपाल। गृह, लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने दतिया शहर और आसपास के गांवों का भ्रमण कर ग्रामीणों को राहत सामग्री और मास्क का वितरण किया। उन्होंने भ्रमण के दौरान लोगों को कोरोना संक्रमण से बचाव की समझाईश देते हुए सेनिटाईज़ेशन का महत्व समझाया और लोगों के हाथ भी सैनिटाईज किए। डॉ. मिश्रा ने आज ग्राम चिरोला, करारी-खुर्द, प_ापुरा और दतिया शहर के गोविंदगंज में लोगों से मुलाकात कर उनका हाल-चाल जाना। उन्होंने लोगों को आश्वस्त किया कि कोरोना संकट की इस घड़ी में आमजन को कोई परेशानी नहीं आने दी जाएगी। डॉ. मिश्रा ने कहा कि कोरोना से डरने की जरूरत नहीं है, सावधानी बरतने की जरूरत है। लॉक डाउन और सरकार द्वारा जारी गाइडलाइन का पालन करें और सुरक्षित रहें।
एनआईटी रायपुर के 17वें दीक्षांत समारोह में 1,364 विद्यार्थियों को मिली...
राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईटी) रायपुर का 17वां दीक्षांत समारोह मंगलवार को पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में गरिमामय वातावरण में आयोजित हुआ। समारोह में केंद्रीय...
















