Wednesday, March 25, 2026
Home कोरबा ग्रामीणों के सुख-दु:ख में विधायक केरकेट्टा ने बढ़ाए मदद के हाथ

ग्रामीणों के सुख-दु:ख में विधायक केरकेट्टा ने बढ़ाए मदद के हाथ

0 मुख्यमंत्री स्वेच्छा अनुदान मद से किया आर्थिक सहयोग

कोरबा(खटपट न्यूज़)। पाली-तानाखार क्षेत्र के विधायक मोहित राम केरकेट्टा अपने निर्वाचन क्षेत्र में सघन जनसंपर्क करने के साथ-साथ क्षेत्र के जरूरतमंद लोगों व उनके सुख-दु:ख में शामिल होकर मदद के हाथ बढ़ाते रहे हैं। उन्होंने जरूरतमंद 325 लोगों की मदद अब तक किया है। क्षेत्र के लोगों को 40 लाख रुपए मुख्यमंत्री स्वेच्छानुदान मद की राशि बांटकर ग्रामीणों के सुख-दु:ख के साथी बने हैं। विधायक के जनहितैषी कार्यों से क्षेत्र की जनता में हर्ष व्याप्त है। इसी तरह विधायक श्री केरकेट्टा की अनुशंसा पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने स्वेच्छा अनुदान मद से विधानसभा के पाली एवं पोड़ी उपरोड़ा ब्लॉक के 107 कार्यकर्ता, समाजसेवी व अन्य जनप्रतिनिधि को 15 लाख 45000 हजार रुपए की राशि स्वीकृत किया है। विधायक श्री केरकेट्टा ने विधानसभा क्षेत्र वासियों की ओर से मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के प्रति इस सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया है। साथ ही कहा है कि आम जनता और जरूरतमंदों के लिए मुख्यमंत्री तथा उनके दरवाजे हमेशा खुले हैं।

Advertisement Carousel