गोलबाजार के व्यापारी मालिकाना हक को लेकर महापौर एजाज ढेबर से मिले.

रायपुर –

आज गोलबाजार के व्यापारीगण गोलबाजार व्यापारी संघ के अध्यक्ष श्री सतीश जैन की अगुवाई में मालिकाना हक को लेकर नगर पालिक निगम रायपुर के महापौर एजाज ढेबर से मिले. व्यापारियों ने महापौर ढेबर से उन्हें शीघ्र मालिकाना हक दिये जाने कार्यवाही करवाने का अनुरोध किया, इस पर महापौर ढेबर ने व्यापारियों को बताया कि दिनांक 27 जुलाई 2021 मंगलवार को आहुत नगर निगम रायपुर की सामान्य सभा की बैठक में गोलबाजार के प्रकरण पर विस्तृत चर्चा एवं विचार – विमर्श करते हुए इस सम्बन्ध में आवश्यक निर्णय सामान्य सभा द्वारा लिया जायेगा.

महापौर ढेबर ने चर्चा के दौरान गोलबाजार के समस्त व्यापारियों को आश्वस्त किया कि किसी भी व्यापारी का अहित नहीं होने दिया जायेगा. महापौर ढेबर ने दिनांक 27 जुलाई को निगम की सामान्य सभा के पश्चात दिनांक 28 जुलाई को गोलबाजार व्यापारी संघ के सभी व्यापारियों को मालिकाना हक को लेकर विस्तृत चर्चा कर जानकारी देने हेतु बुलवाया है.

Advertisement Carousel