Tuesday, March 10, 2026
Home कोरबा गोकुल नगर हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में महिलाओं ने धूमधाम से मनाया सावन...

गोकुल नगर हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में महिलाओं ने धूमधाम से मनाया सावन उत्सव, सोनी बनी सावन क्वीन

कोरबा (खटपट न्यूज़)। हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी गोकुल नगर में महिलाओं द्वारा सावन उत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस मौके पर कॉलोनी की महिलाओं ने पारंपरिक वेशभूषा में सजकर उत्सव में भाग लिया।

कार्यक्रम में महिलाओं ने समूहिक गीतों और लोकनृत्य की प्रस्तुति से समां बांध दिया। कार्यक्रम में सभी ने पारंपरिक पकवानों का स्वाद भी लिया, जिससे माहौल पूरी तरह से सावन के रंग में रंग गया। सोनी शर्मा को सावन क्वीन चुना गया। आयोजन में पूजा गुप्ता, दिव्या गुप्ता, रेखा सिंह, उषा राज, अनीता चंद्रा, पुष्पा कुर्रे सहित अन्य उपस्थित थे।

Advertisement Carousel