Sunday, March 22, 2026
Home देश-विदेश गेहूं की खरीदी के लिए 48 जिलों में बनाये गये 4 हजार...

गेहूं की खरीदी के लिए 48 जिलों में बनाये गये 4 हजार 305 केन्द्र

भोपाल। प्रदेश सरकार द्वारा रबी विपणन वर्ष 2020-21 में गेहूँ की समर्थन मूल्य पर खरीदी बुधवार 15 अप्रैल से शुरू की जा रही है। किसानों की सुविधा के लिये 48 जिलों में 4 हजार 305 खरीदी केन्द्र बनाये गये हैंै। इंदौर, भोपाल और उज्जैन में गेहूँ की खरीदी के लिये तारीखें अलग से घोषित की जायेगी। प्रमुख सचिव खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण श्री शिवशेखर शुक्ला ने जिला कलेक्टरों को गेहूँ की समर्थन मूल्य पर खरीदी की व्यवस्थाओं के बारे मे निर्देश जारी किये है। प्रमुख सचिव शुक्ला ने बताया कि राज्य के 21 लाख किसानों को एसएमएस भेज कर उनकी उपज की खरीदी का समय और तारीख की जानकारी दी जा रही है। खरीदी केन्द्र पर एक दिन में केवल छ: किसानों को उनकी उपज बेचने के लिये मेसेज दिये जाएंगे। खरीदी केन्द्र में गेहूँ की तुलाई दो पाली में की जाएगी। प्रथम पाली के लिये सुबह 10 बजे से दोपहर डेढ़ बजे तक तथा दूसरी पाली में दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक जारी रहेगी। एक पाली में केवल तीन किसानों की उपज की तोल की जाएगी। यदि कोई किसान किसी कारणवश निर्धारित तिथि के मेसेज पर खरीदी केन्द्र नहीं पहुँच पाते हैं, तो उनके लिए फिर से अवसर प्रदान किया जाएगा।

Advertisement Carousel