कोरबा-हरदीबाजार(खटपट न्यूज़)। एसईसीएल की गेवरा खदान से डीजल चोरी के मामले में पुलिस ने 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

हरदीबाजार चौकी प्रभारी एसआई मयंक मिश्रा ने बताया कि मुखबिर से पुलिस को सूचना मिली थी कि कुछ व्यक्ति गेवरा खदान से डीजल चोरी कर ग्राम रलिया पाईप लाईन के पास गेवरा खदान किनारे एकत्रित कर रहे हंै। सूचना पर रलिया में घेराबंदी किया गया जहॉ 2 व्यक्तियों को डीजल के साथ रंगे हाथ पकड़ा गया। इन्होंने अपना नाम बीरसिंह मरकाम पिता सुधराम मरकाम 26 वर्ष निवासी आवासपारा रलिया, फेंकूराम बिंझवार पिता सहरता राम बिंझवार 25 वर्ष निवासी अमरईयापारा रलिया बताया। इनके पास से 3 जेरीकेन में भरा 105 लीटर डीजल कीमती 9,975 रूपये बरामद कर जप्त किया गया। आरोपियों के विरुद्ध धारा 41(1-4) जा.फौ./379, 34 भादवि के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया है।














