कोरबा (खटपट न्यूज)। गुरु सिंह सभा टीपी नगर स्टेडियम मार्ग स्थित पंजाबी गुरुद्वारा जाने वाले मार्ग में संचालित हो रहे देशी/विदेशी मदिरा दुकान को बंद करने की मांग आखिरकार पूरी हो गई है। छग स्टेट मार्केटिंग कार्पोरेशन लिमिटेड कोरबा के उप महाप्रबंधक द्वारा इस संबंध में एक पत्र गुरु सिंह सभा के अध्यक्ष को जारी कर अवगत कराया गया है कि टीपी नगर के देशी-विदेशी मदिरा दुकान को स्थानांतरित करने हेतु नए भवन के लिए निविदा आमंत्रित की गई है, जिसकी अंतिम तिथि 19 अप्रैल 2022 है। निविदा की कार्यवाही पूर्ण होने व नवीन स्थल के चयन उपरांत मदिरा दुकान स्थानांतरित की जाएगी। टीपी नगर चौक से गुरुद्वारा जाने वाले मार्ग पर देशी-विदेशी मदिरा विक्रय पूर्णत: बंद रहेगा। मदिरा दुकान के समीप किसी प्रकार के ठेला/चखना दुकान नियमानुसार प्रतिबंधित रहेंगे।
















