Monday, March 23, 2026
Home कोरबा गुब्बारे सा फूल रहा मासूम का पेट, इलाज के पैसे नहीं, सीएम...

गुब्बारे सा फूल रहा मासूम का पेट, इलाज के पैसे नहीं, सीएम की ओर ताक रहा परिवार

कोरबा(खटपट न्यूज़)। 3 साल का मासूम वीरेंद्र जिंदगी के लिए जूझ रहा है। 2 महीने से इस बच्चे का पेट असामान्य तरीके से फूल रहा है। आलम यह है कि पेट की नसें भी सामान्य नजरों से दिखाई देने लगी हैं। इस बच्चे के इलाज में परिवार की सारी जमा पूंजी खत्म हो चुकी है। आयुष्मान योजना भी काम नहीं आ रही और सरकार की ओर नजरें टिकाए यह गरीब परिवार बैठा हुआ है।मुख्यमंत्री भूपेश बघेल तक इस परिवार ने अपनी करुण गुहार पहुंचाने की कोशिश की है।
कोरबा जिले के कटघोरा अंतर्गत ग्राम तुमान निवासी में निवासरत गुलाब दास महंत के महज 3 वर्षीय पुत्र वीरेंद्र महंत का पेट 2 माह पूर्व से एकाएक फूलने लगा है। गुब्बारे की तरह उसका पेट फूलता जा रहा है। प्रारंभिक तौर पर उसका इलाज कोरबा के निजी अस्पताल में कराया गया, फिर बिलासपुर के निजी अस्पताल से इलाज कराकर मेकाहारा, एम्स रायपुर में भी इलाज कराया गया। कुल जमा पूंजी करीब 1लाख70000 गुलाब दास ने बेटे के इलाज में फूंक दिया। आयुष्मान कार्ड से भी 25000 खर्च हो गए। रामकृष्ण केयर हॉस्पिटल में जाने पर ढाई-तीन लाख रुपये पहले जमा करने के लिए कहा गया। नगदी रकम देने में असमर्थ गुलाब दास वापस लौट आया। करीब 15 दिन से घर पर रहकर बच्चे के इलाज के लिए लगातार कोशिश की जा रही है।चिकित्सकों ने मुंबई, दिल्ली या हैदराबाद ले जाने की सलाह दी है लेकिन इतनी बड़ी रकम इनके पास नहीं है कि बच्चे को बड़े महानगर में ले जाकर इलाज करा सकें। गुलाब दास महंत के करीबी मुरली महंत ने बताया कि प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री से लेकर राजस्व मंत्री, विधानसभा अध्यक्ष तक गुहार लगा चुके हैं। अब मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से उम्मीद बची हुई है। खटपट न्यूज़ के जरिए मुख्यमंत्री तक अपनी बात पहुंचाने की कोशिश उन्होंने की है। पिता गुलाब दास महंत का मोबाइल नंबर
7241133179 है। 7489799030 मुरली महंत से भी संपर्क किया जा सकता है।


00 सत्या पाल 00 (7999281136)

Advertisement Carousel