Sunday, March 8, 2026
Home कोरबा गुजराती समाज का नवरात्रि महोत्सव 22 सितम्बर से

गुजराती समाज का नवरात्रि महोत्सव 22 सितम्बर से

जलाराम मंदिर में गरबा का वितरण 21 व 22 सितम्बर को


कोरबा (खटपट न्यूज)। श्री गुजराती समाज द्वारा समाज के भवन में 22 सितम्बर से नवरात्रि महोत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा। 22 सितम्बर को शुभ मुहुर्त में घट स्थापना के साथ ही नवरात्रि महोत्सव प्रारंभ होगा। समाज के सदस्यों के लिए गरबा का वितरण 21 व 22 सितम्बर को सुबह 10 से दोपहर 12 बजे व शाम को 5 से 7 बजे तक संत श्री जलाराम मंदिर में किया जाएगा। प्रति गरबा का शुल्क 80 रुपए निर्धारित किया गया है। 22 सितम्बर से श्री गुजराती समाज भवन परिसर में आकर्षक लाइटिंग व साज-सज्जा के साथ प्रतिदिन रास-गरबा की धूम रहेगी। प्रथम आरती रात्रि 9 बजे व द्वितीय आरती रात्रि 12 बजे की जाएगी। महाअष्टमी हवन 30 सितम्बर को दोपहर 2.30 बजे किया जाएगा। इसी दिन महाआरती रात्रि 12 बजे की जाएगी। श्री गुजराती समाज के पदाधिकारियों ने समाज के सभी सदस्यों से नवरात्रि महोत्सव में सपरिवार उपस्थित होने आग्रह किया है।

Advertisement Carousel