गुजराती महिला मंडल ने धूमधाम से मनाया सावन उत्सव, निधि बनी सावन क्वीन

कोरबा (खटपट न्यूज)। श्री गुजराती महिला मंडल का सावन उत्सव धूमधाम से मनाया गया। महिला मंडल की अध्यक्ष बिन्दु मकवाना ने सबका अभिवादन किया। कार्यक्रम का शुभारंभ सह-सचिव श्रीमति भाविका राठौर ने गणेश वंदना से किया। इसके बाद श्रीमति वंदना शाह ने एकल नृत्य की प्रस्तुति दी। आकर्षक ढंग से सजाकर झूले का आनंद लिया। सावन महोत्सव की सावन क्वीन श्रीमति निधि दक्षिणी चुनी गई। कार्यक्रम में विभिन्न प्रकार के मनोरंजक खेल एवं स्वादिष्ट व्यंजनों की व्यवस्था की गई थी। कार्यक्रम में उपाध्यक्ष निशा रावल, सचिव सोनल शाह, सोनिया भट्ट, प्रीति दक्षिणी, मीनल दक्षिणी, संगीता राठौर, सपना मकवाना, दीपिका टाँक, हिना संघवी, शोभा पारेख, फाल्गुनी पारेख, दिप्ती शर्मा, दीपाली शर्मा, सीमा चौहान, संगीता चौहान, हंसा वाघेला, भविता वाघेला ने योगदान दिया। सभी प्रतिभागियों को पुरस्कार वितरण किया गया। अध्यक्ष बिदु मकवाना ने अंत में सबका आभार प्रकट किया।

Advertisement Carousel