
कोरबा (खटपट न्यूज)। गीता देवी मेमोरियल अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती महिला मरीज की मौत के मामले में अस्पताल के संचालक द्वय पर अपराध दर्ज कर लिया गया।
अंबेडकर चौक बालको निवासी कलश टंडन 35 वर्ष को पेट दर्द व पतला दस्त की शिकायत होने पर 14 अगस्त 2021 को रात करीब 11 बजे बालको अस्पताल में भर्ती कराया गया था। एक दिन उपचार के बाद डॉक्टर ने अपेंडिक्स होना बताकर आगे के उपचार के लिए गीता देवी मेमोरियल अस्पताल रेफर कर दिया। यहां 21 अगस्त को मरीज की मौत हो गई। मृतक की मां सुदामा बाई ने उपचार में लापरवाही बरतते हुए मौत के घाट उतार देने का आरोप लगाकर शासन-प्रशासन से शिकायत किया था। जांच प्रतिवेदन के आधार पर पुलिस ने अस्पताल संचालक डॉ. संध्या कश्यप एवं डॉ. बृजलाल कवाची एमएस जनरल सर्जन सहित उपचार करने वाले चिकित्सकों के विरुद्ध धारा 304 ए, 34 भादवि के तहत अपराध पंजीबद्ध कर लिया है।















