Sunday, March 22, 2026
Home छत्तीसगढ़ गालियां देने पर समझाने गए ASI की हत्या,5 हिरासत में

गालियां देने पर समझाने गए ASI की हत्या,5 हिरासत में

महासमुंद(खटपट न्यूज)। महासमुंद में शनिवार देर रात साइबर सेल के सहायक उप निरीक्षक (ASI)विकास शर्मा 41 वर्ष की हत्या कर दी गई। कुछ लोग एएसआई के सरकारी क्वार्टर के बाहर गालियां दे रहे थे कि विकास उन्हें समझाने के लिए गए थे।इसी बीच किसी ने विकास को धक्का दे दिया। धक्का लगते ही विकास सड़क पर गिर पड़े और बेहोश हो गए।
अभी उनकी मौत कैसे हुई यह पता नहीं चल सका है। फिलहाल सूचना मिलने पर पुलिस के आला अफसर भी मौके पर पहुंच गए थे। विकास के पिता का पहले ही निधन हो चुका है। वह अपनी मां के साथ ही रहते थे। हालांकि पुलिस ने अभी हत्या का मामला दर्ज नहीं किया है।
बता दें कि कोतवाली क्षेत्र स्थित पंचशील क्लब के सामने ही सरकारी क्वार्टर है। विकास की मां भी सरकारी कर्मचारी थी। रिटायरमेंट के बाद दोनों साथ में यहीं रहते थे। रात करीब 10.30 बजे कुछ लोग उनके घर के पास खड़े होकर झगड़ा और गाली-गलौज कर रहे थे। शोर सुनकर विकास बाहर निकले और उन्हें समझाने का प्रयास किया था। इस घटना के बाद 5 संदेहियों को हिरासत में लेने की सूचना है। इनसे कड़ी पूछताछ की जा रही है। पुलिस को पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है जिसके आधार पर अग्रिम विवेचना की जाएगी। इस घटना से पुलिस महकमे में शोक व्याप्त है।

Advertisement Carousel