
ऊर्जाधानी संगठन की पहल पर बैठक आयोजित
कोरबा। एसईसीएल कोरबा(पश्चिम) अंतर्गत प्रभावित एव गोद गांव में मूलभूत सुविधाओं की उपेक्षा और एसईसीएल की दायित्व को पूरा नही किये जाने से नाराज किसानों और प्रभावितो की बैठक सम्पन्न हुई जिसमें सिंघाली बगदेवा ढेलवाड़ीह बांकी सुराकछार बलगी खदान के आसपास के ग्रामो प्रतिनिधि उपस्थित थे ।
बैठक में सिंघाली परियोजना अंतर्गत पिछले दिनों भूधसान घरो में दरार पानी का स्रोत नीचे चले जाने सहित गांव की मूलभूत सविधाओं को पूरा नही करने जैसी विषयो पर गम्भीर चर्चा किया गया । उपस्थित प्रतिनिधियों ने एसईसीएल के रवय्ये का निंदा करते हुए कहा है कि हमारी जल जंगल जमीन को हड़प लेने के बाद गांव की कोई भी विकास कार्य को पूरा नही किया है । जिस तरह से बांकी खदान को बंद किया गया है कुछ दिनों बाद एक एक कर सभी खदान बन्द होने की कगार में है । खदान के 50 -60 साल बीत जाने के बाद भी विकास क्या होता है नही पता चला है । गांव में किसी भी तरह सुविधाएं नही दी गयी है पीने का पानी तक नही दिया जा रहा है खेत बंजर हो रहे है सड़कें कीचड़ से सनी है गांव के युवा बेरोजगार घूम रहे है इस तरह से पूरा विनाश हुआ है । इसलिए सभी गांव के लोग आपस मे मिलकर इस सबके खिलाफ लड़ेंगे ।
उर्जाधानी भुविस्थापित किसान कल्याण समिति के क्षेत्रीय संयोजक गजेंद्र ठाकुर ने इस सबन्ध में बताया कि प्रभावित क्षेत्र के लोगों को साथ लेकर आंदोलन की रूपरेखा बनाई गई है। गांव-गांव जाकर लोंगो को एकजुट किया जाएगा तथा हर गांव के आधार पर जीएम कोरबा क्षेत्रीय कार्यालय में मांगपत्र सौंपा जाएगा। मांग पूरी नही होने पर हर खदान के सामने आंदोलन किया जाएगा ।













