0 नवपदस्थ जिला पंचायत सीईओ ने संभाला पदभार

कोरबा(खटपट न्यूज़)। कोरबा जिला पंचायत के नव पदस्थ सीईओ नूतन कंवर ने मंगलवार को जिला पंचायत पहुंचकर पदभार ग्रहण किया। जिला पंचायत के अधिकारियों और स्टाफ ने श्री कंवर का पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत किया। इस दौरान मीडिया से संक्षिप्त चर्चा में उन्होंने कहा कि कोरबा जिले में शासन की ग्रामीण योजनाओं को गांव-गांव तक पहुंचा कर बेहतर क्रियान्वयन करना, ग्रामीणों एवं गांव का समग्र और समावेशी विकास करना उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने सभी जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और मीडिया से अपेक्षा जताई है कि सरकार की योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन में अपना अमूल्य सहयोग प्रदान करें।
0 सचिव संघ ने किया स्वागत और भेंट

नवपदस्थ मुख्य कार्यपालन अधिकारी नूतन सिंह कंवर से कोरबा जिला सचिव संघ ने मुलाकात की। पुष्पगुच्छ भेंटकर उनका स्वागत किया। इस दौरान संघ के जिलाध्यक्ष धरम भारद्वाज, सचिव संवित साहू, उपाध्यक्ष सुनील जायसवाल, राजेश नायक, कोरबा ब्लॉक अध्यक्ष संतलाल कैवर्त कोषाध्यक्ष मनशोधन यादव , सचिव रामेश्वर राजवाड़े उपस्थित रहे।
00 सत्या पाल 00 (7999281136)















