
कोरबा । पुलिस अधीक्षक अभिषेक मीणा ने ज़िले में अवैध गतिविधियों में लिप्त असामाजिक तत्वों के विरुद्ध अभियान चलाकर कार्यवाही किये जाने हेतु निर्देश दिया गया है पुलिस अधीक्षक द्वारा जारी उपरोक्त निर्देश के पालन में नगर पुलिस अधीक्षक राहुल शर्मा के पर्यवेक्षण एवं थाना प्रभारी कोतवाली दुर्गेश शर्मा के नेतृत्व में लगातार कार्यवाही की जा रही है। रविवार को सीएसईबी चौकी प्रभारी उप निरीक्षक कृष्णा साहू को मुखबिर के माध्यम से सूचना मिला कि बुधवारी निवासी नीलू श्रीवास पति सूरज श्रीवास एक बैग में गाँजा रखकर ग्राहक की तलाश कर रही है। मुखबिर से मिले उपरोक्त सूचना पर उप निरीक्षक कृष्णा साहू द्वारा स्टॉफ के साथ तत्काल संदिग्ध महिला को हिरासत में लेकर पूछताछ कर बैग की तलाशी लेने पर बैग में एक पॉलीथिन की थैली में भरा हुआ 950 ग्राम गांजा बरामद किया गया। नारकोटिक्स अधिनियम के प्रावधानों का पालन करते हुए आरोपी नीलू श्रीवास पति सूरज श्रीवास उम्र 30 वर्ष निवासी बुधवारी बस्ती कोरबा को गिरफ्तार कर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही किया जा रहा है। उल्लेखनीय है कि नीलू श्रीवास का पति सूरज श्रीवास 19 जुलाई 2020 को पुलिस चौकी मनिकपुर मे 1300 ग्राम गांजा के साथ पकड़ा गया था, जो वर्तमान मे जेल मे निरुद्ध है।















