Saturday, March 7, 2026
Home कोरबा गांजा खपाने जा रहे एक युवक को पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ा

गांजा खपाने जा रहे एक युवक को पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ा

कोरबा। रविशंकर शुक्ल नगर में एक युवक को घेराबंदी कर मानिकपुर पुलिस ने पकड़ा है। पकड़े गए व्यक्ति के पास से 1 किलो 112 ग्राम गांजा बरामद किया गया। आरोपी का नाम जसपाल सिंह अरोरा उर्फ निक्की अरोरा है जो कि बालको के सेक्टर 05 का निवासी है। जसपाल सिंह अरोरा गांजा खपाने बालको से मानिकपुर चौकी क्षेत्र अंतर्गत रविशंकर नगर पहुचा था।

जिला पुलिस अधीक्षक अभिषेक मीणा ने अवैध शराब समेत मादक पदार्थों की खरीदी बिक्री पर रोक लगाने के दिशा निर्देश दिए हैं इन निर्देशों पर मानिकपुर चौकी प्रभारी अशोक पांडे ने भी कार्रवाई शुरू कर दी है। शुक्रवार की दोपहर मुखबिर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति सफेद रंग की प्लेजर वाहन से बालको से रविशंकर नगर की ओर गांजा खपाने जा रहा। मुखबिर की सूचना मिलते ही मानिकपुर चौकी पुलिस हरकत में आई पुलिस की टीम ने तत्काल घेराबंदी कर व्यक्ति को रविशंकर शुक्ल नगर के बस स्टॉप में पकड़ा, तलाशी लेने पर करीब ₹10000 कीमत का गांजा बरामद हुआ।

इस मामले में आरोपी युवक को नारकोटिक्स एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया।

Advertisement Carousel