Wednesday, March 25, 2026
Home कोरबा गजेंद्र के उद्बोधन ने पदाधिकारियों को प्रभावित किया

गजेंद्र के उद्बोधन ने पदाधिकारियों को प्रभावित किया

0 लीडरशिप डेवलपमेंट मिशन की कार्यशाला हुई राजीव भवन में
रायपुर/कोरबा(खटपट न्यूज़)। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के द्वारा लीडरशिप डेवलपमेंट मिशन(LDM) के तहत एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन रायपुर के राजीव भवन में गुरुवार को किया गया।

इस कार्यशाला में कोरबा जिले के पाली तानाखार विधानसभा के LDM को-आर्डिनेटर नियुक्त युवा नेता गजेंद्र चन्द्रा भी शामिल हुए। उन्होंने अपने विचार व्यक्त करते हुए लीडरशिप डेवलपमेंट मिशन के बारे में बताया कि जनवरी 2023 में भारत के 5 राज्यों राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, कर्नाटक और तेलंगाना में अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति का संसद और विधानसभा क्षेत्रों में नए नेतृत्व के गठन हेतु इसे लागू किया गया है। इस मिशन की परिकल्पना वर्ष 2022 के नवसंकल्प शिविर में की गई थी। इस मिशन के द्वारा समुदाय के हर वर्गों के समाजिक प्रमुखों के नेतृत्व विकास के बारे में बताया गया और योजना निर्माण पर चर्चा की गई। एलडीएम कोऑर्डिनेटर गजेन्द्र चंद्रा के द्वारा सभी एलडीएम की कार्यशाला आयोजित करने एवं नेतृत्व क्षमता विकसित करने हेतु प्रशिक्षण देने की मांग रखी गई। श्री चंद्रा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी की विचारधारा से सहमत होकर आज युवा वर्ग कांग्रेस की सभा, रैलियों में उत्साह के साथ हिस्सा लेते हैं किंतु आज के प्रतिस्पर्धा के युग में उनके पास रोजगार के साधन नहीं होने के कारण अपना पूर्ण योगदान नहीं दे पाते हैं जिससे पार्टी की ताकत कमजोर होती है। ऐसे पार्टी कार्यकर्ताओं को रोजगार के साधन उपलब्ध कराने हेतु कौशल विकास प्रशिक्षण शिविर आयोजित होने चाहिए ताकि पार्टी में युवाओं की उपस्थिति स्थाई रूप में बनी रहे।
इस कार्यशाला में अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अनुसूचित जाति जनजाति ओबीसी माइनॉरिटी के राष्ट्रीय समन्वयक के .राजू ,एससी समुदाय के राष्ट्रीय समन्वयक राजीव दलोठिया , एल. डी. एम. के डाटा एनालिस्ट राहुल बल, नगरीय प्रशासन एवं श्रम मंत्री शिव डहरिया,पीसीसी के पदाधिकारियों की उपस्थिति रही। इन्होंने गजेंद्र चंद्रा के विचार/सुझाव और उद्बोधन को सराहा।

Advertisement Carousel