Tuesday, March 24, 2026
Home राजनांदगांव खैरागढ़ में कांग्रेस की यशोदा ने भाजपा की कोमल को दी शिकस्त,हर्ष...

खैरागढ़ में कांग्रेस की यशोदा ने भाजपा की कोमल को दी शिकस्त,हर्ष का माहौल

राजनांदगांव/खैरागढ़(खटपट न्यूज़)। खैरागढ़ विधानसभा के उपचुनाव में कांग्रेस ने जीत दर्ज कर ली है। उम्‍मीदवार यशोदा वर्मा ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी भाजपा प्रत्‍याशी कोमल को 20 हजार 67 वोटों से हरा दिया। इस जीत पर कांग्रेस प्रत्याशी यशोदा वर्मा ने कहा कि यह खैरागढ़ की जनता की जीत है। भूपेश सरकार के कामकाज पर जनता ने मुहर लगाई है।

इस बीच मतगणना स्थल पर पहुंचे प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि कांग्रेस ने सेमीफाइनल जीत लिया है और 2023 में होने वाले फाइनल चुनाव में भी शानदार जीत दर्ज करेंगे। इसके लिए उन्होंने मुख्यमंत्री, उनके मंत्रिमंडल और कांग्रेस के सभी विधायकों की मेहनत के साथ-साथ क्षेत्र के कार्यकर्ताओं को भी धन्यवाद दिया।
श्री मरकाम ने कहा कि कड़ी धूप में कार्यकर्ताओं ने उसी तरह कड़ी मेहनत की है। नए जिले निर्माण की घोषणा के संबंध में उन्होंने कहा कि कांग्रेस अपना हर वादा पूरा करती रही है। घोषणा के अनुसार 24 घंटे के भीतर खैरागढ़ को नया जिला बनाने का आधिकारिक ऐलान कर दिया जाएगा।
0 14 टेबलों पर 21 चक्र में गिनती
उपचुनाव में कुल 165978 वोट पड़े थे। इनकी गिनती के लिए मतगणना स्थल बीज निगम के गोदाम में 14 टेबल लगाए गए थे, यहां 21 चक्रों में मतगणना पूरी हुई। इसके लिए 250 अधिकारी कर्मचारी लगाए गए थे। हर टेबल में एक माइक्रो आब्जर्वर और दो कर्मचारी की ड्यूटी लगाई गई थी। साथ में सभी प्रत्याशियों के एक-एक अभिकर्ता भी मतगणना स्थल पर मौजूद थे।

Advertisement Carousel