Wednesday, March 25, 2026
Home कोरबा खूब बिकीं जेएसएस की हस्तनिर्मित राखियां

खूब बिकीं जेएसएस की हस्तनिर्मित राखियां

कोरबा (खटपट न्यूज)। कौशल विकास एवं उद्यमशीलता मंत्रालय भारत सरकार द्वारा प्रायोजित जन शिक्षण संस्थान कोरबा के प्रशिक्षार्थियों द्वारा रक्षाबंधन के अवसर पर हस्तनिर्मित राखियों का निर्माण किया गया। प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हितग्राहियों द्वारा वोकल फॉर लोकल के तहत इन राखियों का निर्माण किया गया था। ट्रेडिशनल अंदाज में आकर्षक एक से बढ़कर एक हस्त निर्मित राखियों को कोरबा शहर सहित विभिन्न स्टालों में विक्रय के लिए रखा गया। विक्रय केन्द्रों में पहुंचे नगरजनों ने इन राखियों को खूब पसंद किया और इसकी जमकर खरीदारी की। स्टालों में हस्तनिर्मित राखियों को पसंद करने से जेएसएस के प्रशिक्षार्थियों का मनोबल बढ़ा और प्रोत्साहित भी हुए।

Advertisement Carousel