Wednesday, March 25, 2026
Home कोरबा खुलासा : सुअर मारने बिछाए गए करंट की चपेट में आकर हुई...

खुलासा : सुअर मारने बिछाए गए करंट की चपेट में आकर हुई थी युवक मौत, गिरफ्तारी के डर से दफना दिया था शव

कोरबा (खटपट न्यूज)। पिछले 45 दिन से लापता करतला थाना अंतर्गत ग्राम पंचायत बेहरचुंवा निवासी आनंद राम का शव पुलिस ने बरामद कर लिया है। लापता होने की वजह से हत्या की आशंका परिजनों ने व्यक्त की थी, लेकिन मामला कुछ और ही निकला। बताया जा रहा है कि आनंद राम अपने दोस्त के साथ बेहरचुंवा से रात में लौट रहा था। खुटाकूंडा से वापस जंगल में झाड़ियों के बीच टार्च की रोशनी देख घबरा कर इधर-उधर भागे। आनंद राम खेत की तरफ भागने लगा। इस बीच सूअरलोट के कुछ लोग जंगली सुअर पकड़ने के लिये करंट का जाल बिछा रखा था जिसमे आनंद राम जा फंसा और उसकी मौके पर मौत हो गई।

गिरफ्तारी के डर से जंगली सुअर के प्रेमी रात में ही आनंद राम के मृत शरीर को पहाड़ के ऊपर जा कर दफना दिए और इधर बिछाए करंट के जाल को निकाल कर सबूत मिटा दिए। लेकिन आखिर कार करतला पुलिस व रायपुर के क्राइम ब्रांच की टीम की मेहनत रंग लाई व सफलता हासिल कर ही लिए। आरोपियों ने लगभग 15 लोगों का नाम लिया है आगे कुछ और भी लोगों नाम आने की संभावना है। सच्चाई छुपाने के लिए आरोपियों ने मृतक का मोबाईल तोड़ कर बोरवेल में डाल दिया। फारेस्ट अधिकारी, तहसीलदार की मौजूदगी में आनंद राम के शव को कब्र से बाहर निकाल लिया गया है। पोस्मार्टम की प्रक्रिया के बाद शव को अंतिम संस्कार के लिए परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है।

Advertisement Carousel