Sunday, March 22, 2026
Home कोरबा खाकी पर दाग बर्दाश्त नहीं, SP ने SI को किया लाइन अटैच

खाकी पर दाग बर्दाश्त नहीं, SP ने SI को किया लाइन अटैच

एसपी भोजराम पटेल

कोरबा(खटपट न्यूज़)। जिले में अपनी पदस्थापना के बाद से ही जनहितैषी पुलिसिंग की छवि पर जोर देते हुए पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों जनता के साथ बेहतर तालमेल स्थापित कर कार्य करने लगातार निर्देशित किया जा रहा है। खाकी पर लगने वाले किसी भी दाग को पुलिस अधीक्षक ने बर्दाश्त लायक नहीं बताया है और किसी भी तरह की गंभीर शिकायत संज्ञान में आने पर उचित कार्यवाही तत्काल की जा रही है।
इस कड़ी में उरगा थाना क्षेत्रांतर्गत ग्राम सरगबुंदिया निवासी उत्तरा कुमार टण्डन के द्वारा आरोप लगाया गया है कि थाना उरगा में पदस्थ उप निरीक्षक आर एल डहरिया द्वारा करीब 2 वर्ष पुराने घटना में रिमांड पर भेजने की धमकी देकर 2 लाख रुपए की मांग कर प्रताड़ित किया जा रहा है। पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल को सोशल मीडिया के माध्यम से उक्त मामले की जानकारी होने पर तत्काल संज्ञान लेते हुए नगर पुलिस अधीक्षक योगेश साहू को जांच की जिम्मेदारी सौंपी है। एसपी ने कहा है कि मामले से सम्बंधित सभी पहलुओं पर विस्तृत जांच कर प्रतिवेदन प्रस्तुत करने हेतु निर्देशित किया गया है। जाँच में पाए गए तथ्यों के अनुसार अग्रिम कार्यवाही किया जाएगा। साथ ही उप निरीक्षक आर एल डहरिया को तत्काल प्रभाव से रक्षित केंद्र कोरबा सम्बद्ध (लाइन अटैच) किया गया है। पुलिस अधीक्षक के इस त्वरित कार्यवाही को आमजन ने सराहा है।

00 सत्या पाल 00 (7999281136)

Advertisement Carousel