Wednesday, March 25, 2026
Home Uncategorized खबर खटपट पर कलेक्टर की त्वरित कार्यवाही : शादी ठीक-ठाक निपटाने साहब...

खबर खटपट पर कलेक्टर की त्वरित कार्यवाही : शादी ठीक-ठाक निपटाने साहब के नाम खर्चा मांगने वाले पटवारी की जांच के निर्देश….


कोरबा(खटपट न्यूज़)। जिले के कोरबा अनुविभाग अंतर्गत करतला ब्लॉक के ग्राम नोन्दरहा में 2 मई को संपन्न हुए एक बेटी के विवाह आयोजन में साहब का दौरा से पहले सूचना दे देने तथा साहब के नाम पर खर्चा की मांग करने वाले हल्का पटवारी जितेंद्र सिंह के विरुद्ध कलेक्टर श्रीमती किरण कौशल ने जांच के निर्देश दे दिए हैं।

खटपट न्यूज़ ने इस संबंध में पटवारी जितेंद्र सिंह का एक ऑडियो भी खबर के साथ वायरल किया जिसमें वह विवाह आयोजक परिवार के मुखिया से कोटवार द्वारा बात पहुंचाने और साहब के दौरा पर निकलने से पहले इसकी सूचना दे देने तथा ठीक-ठाक शादी निपटवाने के एवज में खर्चा की बात कर रहा है। हमने इस खबर को प्रमुखता से प्रसारित किया जिस पर कलेक्टर श्रीमती कौशल ने तत्काल संज्ञान लेकर एडीएम प्रियंका महोबिया को जांच के निर्देश रात में त्वरित तौर पर दे दिए हैं। माना जा सकता है कि इस मामले में पटवारी पर शीघ्र अनुशासनात्मक कार्रवाई होगी।
बता दें कि कोरबा जिले में कोरोना का संक्रमण कम होने का नाम नहीं ले रहा है। हर दिन 1100-1200 से अधिक संक्रमित मिल रहे हैं। कोरबा शहर के अलावा ग्रामीण और करतला ब्लॉक के ग्रामीण अंचलों में बढ़ते संक्रमण की एक वजह विवाह आयोजनों, भोज कार्यक्रम में उमड़ी भीड़ को भी माना गया है। 10 की संख्या में अनुमति प्राप्त कर इससे कई गुना भीड़ बढ़ाने के मामलों में कार्यवाहियां भी हुई हैं। 2 मई को संपन्न हुए इस विवाह के संबंध में खर्चा देने की मांग से यह तो साफ हुआ है कि कहीं ना कहीं इस प्रवृत्ति के कुछ सरकारी कर्मचारियों ने संक्रमित बढ़ाने का ही काम किया है। देखना है कि जांच के बाद क्या कार्यवाही पटवारी पर होती है?

Advertisement Carousel