खबर का असर: विद्युत कर्मी काम पर लौटेंगे

0 गिरफ्तारी की आड़ में बंद रखा था दफ्तर, अधिकारियों ने दिए निर्देश

कोरबा(खटपट न्यूज)। पिछले दिनों राज्य विद्युत वितरण कंपनी के बरपाली स्थित सब स्टेशन में पदस्थ जेई संदीप मानिकपुरी से 15 सितम्बर को ग्राम उमरेली में ग्रामीणों द्वारा मारपीट की गई। घटना के बाद उरगा थाना में दर्ज अपराध में आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने को लेकर बरपाली सोहागपुर के विद्युत कर्मियों ने काम नहीं करने की चेतावनी भरा पत्र वरिष्ठ अधिकारियों को 18 सितम्बर को सौंपा था। इसके बाद कर्मचारियों के द्वारा दफ्तर का ताला ही नहीं खोला गया और दफ्तर बंद करके अपने निजी कार्यों में लग रहे। इनके काम बंद करने की स्थिति में विद्युत सुधार संबंधी व अन्य कार्यों के लिए कोई वैकल्पिक व्यवस्था नहीं की गई। इधर विद्युत संबंधी कामकाज के लिए सब स्टेशन पहुंचने वाले ग्रामीणों को भटकना पड़ा। इस तरह की लापरवाही और मनमानी के संज्ञान में आने उपरांत खटपट न्यूज़ ने इस खबर को प्रमुखता से प्रसारित किया। यह बात संज्ञान में आने पर अधिकारियों ने इसे गंभीरता से लेते हुए संबंधित कर्मचारियों को कम पर लौटने के निर्देश दिए हैं। इसके पश्चात कर्मचारी अपनी हड़ताल से वापस लौट आए हैं। उम्मीद है कि कल से बरपाली सब स्टेशन में कामकाज सुचारू रूप से चलने लगेगा।
हालांकि विद्युत कर्मचारियों ने कहा है कि इस तरह की घटना की पुनरावृत्ति हो सकती है,जिससे कर्मचारियों द्वारा विद्युत संबंधी कार्य कर पाना संभव नहीं है।

Advertisement Carousel