Sunday, March 22, 2026
Home छत्तीसगढ़ खबर अपडेट : अपहृत शिवांश झारखंड सीमा से सुरक्षित बरामद, रसोइए ने...

खबर अपडेट : अपहृत शिवांश झारखंड सीमा से सुरक्षित बरामद, रसोइए ने दो साथियों के साथ मिलकर फिरौती के लिए किया था अपहरण…

रायगढ़(खटपट न्यूज़) । खरसिया से शनिवार शाम क़रीब छ बजे अपहरण किये गए 6 वर्षीय शिवांश को रायगढ़ पुलिस ने झारखण्ड के राँची से क़रीब तीस किलोमीटर पहले खूँटी के पास बरामद कर लिया। अपहरणकर्ताओं की संख्या कुल तीन बताई गई है, जिन्हे भी पकड़ा गया है। इनमें शिवांश के घर काम करने वाला रसोईया भी है। बच्चे के सकुशल मिल जाने की खबर से सबने राहत की सांस ली है। परिजनों ने पुलिस के प्रति आभार व्यक्त किया वहीं डीजीपी डीएम अवस्थी ने आईजी रतनलाल डाँगी, रायगढ़ एसपी संतोष सिंह और उनकी पूरी टीम को बधाई दी है।

शनिवार शाम क़रीब छ बजे व्यवसायी और कांग्रेस पार्षद रमेश अग्रवाल के छ वर्षीय पुत्र शिवांश को घर में रसोइए का काम कर चुका खिलावन दास महंत मोटरसाइकिल से ले गया था।
परिजनों को चिंता तब बढी जबकि क़रीब आधे घंटे तक दोनों नहीं लौटे और मोबाइल बंद बताने लगा। हड़बड़ा कर परिजन थाने पहुँचे और फिर समूची रायगढ पुलिस हाई अलर्ट पर चली गई।
पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह रात को ही खरसिया पहुँच गए और कैंप कर दिया। आईजी रतनलाल डाँगी भी रात में ही रायगढ़ पहुंच गए थे । कुल आठ पुलिस टीमें बनाई गई। रसोइया खिलावन दास महंत का मोबाइल बंद था लेकिन पुलिस को अहम सुराग तब मिला जबकि एक वो अन्य नंबर चालू मिला जिससे खिलावन दास महंत की बात हो रही थी। यह दूसरा नंबर तेज़ी से झारखंड की ओर बढ़ रहा था।
इस नंबर के आधार पर दो टीमों को झारखंड की ओर रवाना किया गया, झारखंड की पुलिस ने अहम सहयोग किया और ख़ूंटी थाने के पास एक फ़ोर व्हीलर में खिलावन दास महंत,अमर दास महंत और संजय सिदार को मासूम शिवांश के साथ बरामद कर लिया।
एसपी संतोष सिंह ने बताया कि “बच्चा शिवांश सुरक्षित है, अपराधी भी पकड़ लिए गए हैं।अपहरण फिरौती के उद्देश्य के लिए किया गया था।

Advertisement Carousel