
रायपुर(खटपट न्यूज)। छग कांग्रेस कमेटी उपाध्यक्ष व छग खनिज विकास निगम अध्यक्ष गिरीश देवांगन ने रायपुर के कालीमाई वार्ड में ज़रूरतमन्दों को 10000 मास्क व सूखा राशन सामग्री का वितरण किया। इस दौरान वार्डवासियों से आग्रह करते हुए कहा कि हमको सुरक्षा की सामूहिक ज़िम्मेदारी निभाना होगा और कोविड गाईडलाईन का पालन करना होगा।,छग सरकार के मुखिया मुख्यमंत्री भूपेश बघेल हम सभी के सेहत व सुरक्षा को लेकर संजीदगी से कार्य कर रहे हैं। ऐसे कठिन समय में आपसी सहयोग से जरूरतमंदों की सहायता करना हम सभी का कर्तव्य है। कांग्रेस नेता आलोक चंद्राकर ने बताया कि उक्त अवसर पर पीसीसी सचिव सन्नी अग्रवाल व साथियों की महत्वपूर्ण उपस्थिति रही।
















