Friday, March 27, 2026
Home कोरबा खदान से निकल रहे चोर भागे,घेराबंदी कर दबोचा

खदान से निकल रहे चोर भागे,घेराबंदी कर दबोचा

0 70 लीटर डीजल के साथ दो आरोपी पकड़ाए
कोरबा (खटपट न्यूज़)। हरदीबाजार चौकी पुलिस ने दीपका खदान से डीजल चोरी कर भाग रहे दो लोगों को पकड़कर 70 लीटर डीजल जप्त किया है।

हरदीबाजार चौकी प्रभारी एसआई मयंक मिश्रा ने बताया कि उन्हें मुखबिर से सूचना मिली थी कि कुछ लोग रेकी ग्राम से दीपका खदान में डीजल चोरी करने उतरे हंै। सूचना उपरांत त्वरित कार्यवाही की गई जिसमें दो व्यक्ति नीले रंग के जरीकेन में डीजल भरकर दीपका खदान से बाहर निकलते दिखे, जो पुलिस को देखकर भागने का प्रयास करने लगे। इन्हें घेराबंदी कर पकड़ा गया। इनके कब्जे से 35-35 लीटर वाले जेरीकेन में भरा कुल 70 लीटर डीजल बरामद हुआ है। इस मामले में राजेश कुमार पटेल पिता श्याम लाल 32 वर्ष व कुमार सिंह गोड़ पिता श्याम लाल गोड़ 35 वर्ष निवासी डुग्गूपारा रेंकी के विरुद्ध धारा  41(1-4) जा.फौ./379,34 भादवि के तहत अपराध दर्ज कर जेल दाखिल कराया गया है। उपरोक्त कार्यवाही में प्रधान आरक्षक ओमप्रकाश डिक्सेना, आरक्षक संजय चन्द्रा, प्रफुल्ल साहू, कमल कैवर्त, प्रवीण राजवाड़े, मुकेश यादव, गौकरण श्याम, गौतम पटेल की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Advertisement Carousel