0 बांकीमोंगरा पुलिस को मिली सफलता
कोरबा(खटपट न्यूज़)। बांकीमोंगरा थाना क्षेत्र अंतर्गत एसईसीएल की खदान से कीमती सामानों की चोरी के दो अलग-अलग मामलों में थाना प्रभारी अभिनव कांत सोनी के नेतृत्व में पुलिस को सफलता मिली है।
जानकारी के अनुसार अरविंद कुमार कुर्मी ने रिपोर्ट दर्ज कराया था कि 18/10/2022 की रात्रि अज्ञात चोरों ने सब स्टेशन के अंदर घुसकर ओसीबी चार्जर मशीन का सामान एवं कॉपर केबल बायर चोरी कर लिये हैं। इस मामले में धारा 457, 380 भादवि के तहत जुर्म दर्ज किया गया।
एक अन्य मामले में शोभाराम जायसवाल ने रिपोर्ट दर्ज कराया था कि 19/10/2022 की रात्रि में सिंघाली खदान क्षेत्र से अज्ञात चोर लोहे का स्क्रैप सामान चोरी कर ले गये हैं। धारा 379,34 भादवि के तहत जुर्म दर्ज कर दोनों प्रकरण में तफ्तीश तेज की गई।

प्रभारी पुलिस अधीक्षक उदय किरण एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा,नगर पुलिस अधीक्षक दर्री रॉबिसन गुरिया के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी बांकीमोंगरा अभिनव कांत सिंह के द्वारा टीम गठित किया गया। मुखबिर की सूचना पर सब स्टेशन से चोरी के मामले में आरोपी अकाश विध्यराज पिता आधार सिंह विध्यराज उम्र 24 साल निवासी 2 नंबर दफाई थाना बांकीमोंगरा को गिरफ्तार किया गया। उसकी निशानदेही पर चोरी किये गए ओसीबी चार्जर मशीन का सामान, कॉपर केबल तार एवं चोरी में प्रयुक्त दो नग पाना एवं टंगिया जप्त किया गया।
इसी तरफ खदान से चोरी के मामले में अमृत नागवंशी पिता तुल सिंह नागवंशी उम्र 27 साल, शिव कुमार यादव पिता सुरित राम यादव उम्र 28 साल, धर्मेन्द्र नगेशिया पिता समार सिंह नगेशिया उम्र 19 साल सभी निवासी लखनपुर पुरानी बस्ती थाना कटघोरा को गिरफ्तार किया गया। इनसे लोहे का पुराना स्क्रैप, मल्टीमिडिया बॉटम, रोलर, बेरिंग, प्लेट, रॉड, एंगल, स्टाटर आदि सामान कीमती 1,20,000 रूपया जप्त किया गया।
उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक अभिनवकांत सिंह एवं एएसआई जितेश चंद्र सिंह, अश्वनी वर्मा, आरक्षक रामगोपाल, मुकेश यादव, लेखराम धीरहे, पुरूषोत्तम भारती, बलबीर यादव की भूमिका सराहनीय रही।















