Wednesday, March 25, 2026
Home कोरबा क्षेत्रीय झेरिया यादव महासभा कोरबा की सामाजिक परिचर्चा में शामिल हुए ...

क्षेत्रीय झेरिया यादव महासभा कोरबा की सामाजिक परिचर्चा में शामिल हुए लखनलाल

कोरबा (खटपट न्यूज)। भाजपा मंडल दर्री प्रवास कार्यक्रम के तहत कोरबा विधानसभा भाजपा प्रत्याशी लखन लाल देवांगन क्षेत्रीय झेरिया यादव महासभा शक्ति केंद्र के सामाजिक संगठन परिचर्चा में शामिल हुए। साथ में प्रवास में पहुंचे विधायक गायत्री देवी की उपस्थिति में समाज के पदाधिकारी व सदस्यों से विधानसभा चुनाव को लेकर विभिन्न विषयों पर चर्चा हुई। सभी समाज के पदाधिकारीयों ने भाजपा प्रत्याशी लखन देवांगन का स्वागत किया। लखन देवांगन ने कहा कि कोरबा में जन सेवा के लिए आप सभी के समर्थन से भाजपा केंद्रीय नेतृत्व ने मुझे प्रत्याशी बनाया है। कोरबा विधानसभा आज भ्रष्टाचार की सीमा को पार कर चुका है। कमीशनखोरी एवं घोटालों से कलंकित हो चुका है। क्षेत्र के जनता त्रस्त है कोरबा को विकसित एवं आधुनिकीकरण व राखण व प्रदूषण से मुक्त कोरबा के रूप में स्थापित करने के लिए आप सभी भाजपा के सेवा सुशासन के प्रति सजग होकर मुझे आशीर्वाद दें।

इस अवसर पर विधानसभा संयोजक आलोक सिंह, मंडल अध्यक्ष ईश्वर साहू, पूर्व मंडल अध्यक्ष नारायण ठाकुर, युवा मोर्चा जिला महामंत्री नरेंद्र देवांगन, मनोज यादव आशीष सोनवानी जीवनलाल पटेल आशीष पांडे विजय मिरी धनंजय कश्यप कृष्णा जायसवाल, यादव समाज से अध्यक्ष कृष्णा यादव संरक्षक राधे लाल यादव पूर्व केंद्रीय अध्यक्ष डॉ पुरुषोत्तम यादव, छत लाल यादव, जनपद सदस्य कटघोरा बैसाखू यादव, अनिल यादव, बुधवार शाय यादव, गजाधर यादव, बंसी लाल यादव, लक्ष्मी नारायण यादव, हीरालाल यादव, साधु यादव, संतलाल रामदयाल फुलसाय, जयप्रकाश लंबोदर मालिक राम अभिजीत अन्य समाज से शनि राम भारिया विजय भारिया बबलू भारिया जगमोहन दास महेतरीन बाई उमा यादव सहित समस्त ग्रामवासी उपस्थित थे।

Advertisement Carousel