
कोरबा (खटपट न्यूज)। छत्तीसगढ़ प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की धर्मपत्नी श्रीमती कौशिल्या देवी साय अपने अल्प प्रवास पर कोरबा पहुँचीं। कोरबा एनटीपीसी स्थित कावेरी रेस्ट हाउस में कौशिल्या साय के आने की सूचना मिलने पर क्षेत्र के भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं सहित सामाजिक कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया।
















