भोपाल। राज्य में महात्मा गांधी नरेगा योजना में काम करने वाले श्रमिकों को कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाने के लिये होम-मेड मास्क का वितरण किया जाएगा। ये मास्क मिशन के तहत काम कर रहे महिला स्व-सहायता समूहों द्वारा बनाये जा रहे हैं। अपर मुख्य सचिव ग्रामीण विकास श्री मनोज श्रीवास्तव ने बताया है कि महात्मा गांधी नरेगा योजना में कार्यरत श्रमिकों को कोविड-19 वायरस के संक्रमण से बचाने के लिए होम-मेड मास्क उपलब्ध करने की सलाह भारत सरकार के ग्रामीण विकास मंत्रालय द्वारा सभी राज्यों को दी गई है। उन्होंने कहा कि इसी कड़ी में मप्र सरकार द्वारा ग्रामीण विकास विभाग के अन्तर्गत राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन में गठित महिला स्व-सहायता समूहों द्वारा निर्मित होम-मेड मास्क मनरेगा श्रमिकों को मुहैया कराने का निर्णय लिया गया है। मास्क तैयार करने में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा निर्धारित मापदंडों का पालन भी सुनिश्चित कराया जा रहा है। प्रदेश में ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत 2 लाख 87 हजार स्व-सहायता समूह कार्यरत हैं। इन समूहों की महिला सदस्यों को मास्क तैयार करने की सलाह दी गई है। इनके द्वारा निर्मित मास्क को होम-मेड मास्क नाम दिया गया है।
विशेष लेख : महतारी वंदन योजना : आर्थिक संबल से आत्मविश्वास...
• डॉ. दानेश्वरी संभाकर, उप संचालक जनसंपर्करायपुर, 21 मार्च 2026किसी भी समाज की वास्तविक प्रगति तब मानी जाती है जब उसकी महिलाएं सशक्त,...
















