Monday, March 23, 2026
Home रायपुर कोविड पॉजिटिव एएसआई का गार्ड ऑफ ऑनर के साथ अंतिम संस्कार किया.

कोविड पॉजिटिव एएसआई का गार्ड ऑफ ऑनर के साथ अंतिम संस्कार किया.

आखिरी सैल्यूट…। फोटो रायपुर की है। एएसआई के अंतिम संस्कार के वक्त मौजूद प्रशासनिक अधिकारी भी खुद को पुलिस जवानों की तरह सैल्यूट करने से रोक नहीं पाए।

रविवार को रायपुर के मारवाड़ी श्मशान घाट में कोरोना संक्रमित एएसआई का अंतिम संस्कार किया गया। पुलिस विभाग के मुताबिक, एएसआई कोरोना के खिलाफ जंग में लगातार ड्यूटी कर रहे थे। नगर निगम, स्वास्थ्य विभाग और पुलिस महकमे के अधिकारियों ने गार्ड ऑफ ऑनर के साथ सलामी दी। एएसआई के बेटे ने पीपीई किट पहनकर उन्हें मुखाग्नि दी।

एएसआई कबीर नगर में पदस्थ थे। पिछले दिनों ड्यूटी पर रहते हुए वो संक्रमित पाए गए थे। उनका इलाज रायपुर के अस्पताल में चल रहा था। शनिवार को उनकी तबीयत बिगड़ने की वजह से मौत हो गई। बीते 24 घंटे में आंकड़ों के मुताबिक, 19 कोरोना संक्रमितों की मौत हुई इनमें 10 मौतें सिर्फ रायपुर के ही लोगों की हुई। रायपुर में शनिवार देर रात तक 878 संक्रमित एक ही दिन में मिले।

Advertisement Carousel