रायपुर(खटपट न्यूज़)। गणतंत्र दिवस के अवसर पर इस वर्ष भी कोविड-19 की छाया रहेगी। समारोह आयोजन के संबंध में कोविड-19 के दृष्टिगत निर्देश/ प्रोटोकॉल जारी कर दिए गए हैं। गणतंत्र दिवस पर झंडारोहण होगा, परेड भी किया जाएगा, झांकियां भी निकलेगी लेकिन स्कूली विद्यार्थियों के द्वारा प्रस्तुत किए जाने वाले व अन्य तरह के सांस्कृतिक कार्यक्रम नहीं होंगे। आयोजन स्थल पर कोविड प्रोटीकॉल नियमों का पालन करना होगा


















