Friday, April 24, 2026
Home कोरोना कोरोना से प्रदेश में अब तक 180 लोगों की गई जान, 7...

कोरोना से प्रदेश में अब तक 180 लोगों की गई जान, 7 हजार 274 एक्टिव केस

रायपुर। छत्तीसगढ़ में कोरोना का कहर जारी है । शुक्रवार को कोरोना के 768 मरीज सामने आए है. जबकि कटघोरा की एक महिला सहित 8 लोगों की इलाज के दौरान मौत हुई है. राहत की बात यह है कि आज 266 मरीज ठीक होने के बाद डिस्चार्ज भी किए गए है.

स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी ताजा मेडिकल बुलेटिन के अनुसार आज मिले 768 कोरोना पॉजिटिव मरीजों में से रायपुर से 253, दुर्ग से 88, राजनांदगांव से 67, सुकमा से 53, कांकेर से 49, जांजगीर-चांपा से 37, रायगढ़ से 33, बस्तर से 26, कोरिया से 25, बिलासपुर से 23, धमतरी से 19, गरियाबंद से 14, कोण्डागांव से 11, बलौदाबाजार से 9, महासमुंद व कोरबा से 8-8, बालोद व दंतेवाड़ा से 7-7, जशपुर व बीजापुर से 6-6, कबीरधाम से 5, नारायणपुर से 4, बेमेतरा से 3, सरगुजा, सूरजपुर व बलरामपुर से 2-2, मुंगेली से 1 मरीज शामिल है.

राज्य में कोरोना मरीजों की संख्या 19 हजार 459 पहुंच गई है. जिसमें से 12 हजार 5 मरीज कोरोना को मात देकर वापस घर लौटे है. जबकि अभी भी 7 हजार 274 मरीज सक्रिय है. प्रदेश में अब तक 180 लोगों की कोरोना से जान गई है. राज्य कोरोना कंट्रोल एवं डिमांड डेस्क ने इसकी पुष्टी की है.

Advertisement Carousel