Friday, March 27, 2026
Home कोरबा कोरोना से डॉ. तेंदुवे का निधन,भाजपा सहित दीपका क्षेत्र में शोक की...

कोरोना से डॉ. तेंदुवे का निधन,भाजपा सहित दीपका क्षेत्र में शोक की लहर

कोरबा-दीपका(खटपट न्यूज़)। भारतीय जनता पार्टी के अनुसूचित जाति मोर्चा जिला महामंत्री व अजा मोर्चा के पूर्व दीपका मंडल अजा मोर्चा अध्यक्ष डॉ. महेंद्र तेंदुवे का निधन हो गया। निधन की यह खबर भाजपा व दीपका वासियों को स्तब्ध करने वाली रही। डॉ. तेंदुवे मिलनसार समाजसेवी डॉक्टर थे। उनके क्लीनिक में जब कभी कोई गरीब या असहाय मरीज आता तो उसका नि:शुल्क इलाज करते थे। कोरोना की भयावह त्रासदी में वे भी शिकार हो गए। उनके निधन की खबर मिलते ही दीपका वासियों में शोक की लहर दौड़ पड़ी ।
बता दें कि कुछ दिनों पूर्व उनके परिवार के अधिकांश सदस्य पॉजिटिव पाए गए थे उसके बाद उनको कोरबा रेफर किया गया था। उनके निधन पर क्षेत्रवासियों ने शोक व्यक्त कर उनके परिवार को इस दुख की घड़ी में संबल प्रदान करने ईश्वर से कामना की है।

Advertisement Carousel