दिल्ली. देश में लॉकडाउन का तीसरा सप्ताह शुरू हो चुका है। इसके बाद भी कोरोना वायरस से संक्रमण के मामलों में कमी होने के बजाय लगातार बढ़ोतरी होती जा रही है। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक बीते 24 घंटे में 773 पॉजिटिव मामले सामने आए हैं, जो अब तक के सर्वाधिक हैं। उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार ने राज्यों से कहा है कि वे नए अस्पताल तैयार करने और संदिग्धों पर नजर रखकर उनका पीछा करने पर फोकस रखें। 6 अप्रैल तक देश के कुल 727 जिलों में से 330 में कोरोना वायरस ने अपने पैर पसार लिए हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि कोरोना पर ट्रेनिंग के लिए ऑनलाइन पोर्टल लांच किया गया है, स्वास्थ्य सुविधाओं को बढ़ाया जा रहा है। आईसीएमआर के आर गंगाखेड़कर ने बुधवार को जानकारी दी है कि अभी तक कोरोना वायरस को लेकर 1 लाख 21 हजार 271 टेस्ट किए जा चुके हैं। इसके अलावा आगे की भी तैयारी जारी है।
एनआईटी रायपुर के 17वें दीक्षांत समारोह में 1,364 विद्यार्थियों को मिली...
राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईटी) रायपुर का 17वां दीक्षांत समारोह मंगलवार को पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में गरिमामय वातावरण में आयोजित हुआ। समारोह में केंद्रीय...
















