Sunday, October 25, 2026
Home रायपुर कोरोना पॉजिटिव यातायात जवान के स्वस्थ्य होकर ड्यूटी पर वापस लौटने पर...

कोरोना पॉजिटिव यातायात जवान के स्वस्थ्य होकर ड्यूटी पर वापस लौटने पर हुआ फूलों से स्वागत…

रायपुर। यातायात पुलिस के जवान ने कोरोना को मात देकर ड्यूटी पर वापसी की है। स्वस्थ होकर ड्यूटी पर लौटे आरक्षक तिलकराम का डीएसपी सहित अन्य साथियों ने पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। बता दें कि यातायात थाना भनपुरी में तैनात आरक्षक तिलकराम ने 24 जून को सर्दी खांसी के लक्षण आने पर एस हॉस्पिटल में अपना कोरोना टेस्ट कराया था।

26 जून को कोरोना पॉजिटिव आने पर एस हॉस्पिटल रायपुर में उन्हें भर्ती किया गया। 2 जुलाई को एस हॉस्पिटल ने डिस्चार्ज किया और 14 दिन होम क्वारेंटाइन में रहने के निर्देश दिए गए। आरक्षक तिलकराम ने 14 दिन होम क्वारेंटाइन पूरा करने के बाद स्वस्थ होकर आज 16 जुलाई को ड्यूटी ज्वाइन की।

Advertisement Carousel