कोरबा (खटपट न्यूज)। जिला चेम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज की ओर से अध्यक्ष राम सिंह अग्रवाल के सौजन्य से चेम्बर के वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजेन्द्र तिवारी व महामंत्री मोहम्मद यूनुस मेमन द्वारा कोरोना ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मियों, सशस्त्र बल एवं एनसीसी के स्काउट्स-गाइड्स को नाश्ते के पैकेट का वितरण किया।

सीएसईबी चौक, रामपुर, बुधवारी बाजार, कोसाबाड़ी, रिसदी चौक, सुभाष चौक, घंटाघर चौक, मानिकपुर चौक, सुनालिया चौक, पवन टॉकीज चौक, पुराना बस स्टैंड एवं सीतामणी चौक के सभी पॉइंट तक नाश्ते के पैकेट वितरित किये गए। आगामी 4 दिनों तक नाश्ता पैकेट वितरण का क्रम जारी रहेगा।
















