Wednesday, March 25, 2026
Home कोरबा कोरोना के विरुध्द जंग, रोटरी क्लब के संग..पंजीयन और टीकाकरण अभियान

कोरोना के विरुध्द जंग, रोटरी क्लब के संग..पंजीयन और टीकाकरण अभियान

कोरबा(खटपट न्यूज़)। रोटरी क्लब कोरबा द्वारा कोरोना टीकाकरण जागरूकता अभियान चलाया जाएगा।
रोटरी क्लब कोरोना के विरुद्ध लड़ाई में अपना योगदान देते हुए यह अभियान 1 अप्रेल से 10 अप्रेल तक चलाएगा। इस अभियान में रोटरी क्लब के सदस्यों द्वारा लोगों को टीकाकरण के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा।
टीकाकरण हेतु पुराना बस स्टेंड में MI स्टोर (मोबाइल दुकान) को केंद्र बनाया गया है जहाँ जाकर पंजीकरण कराया जा सकता है एवं रोटरी क्लब के सदस्यों द्वारा स्थानीय रानी धनराज कुंवर देवी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में टीका लगवाया जाएगा। टीकाकरण का समय दोपहर 3 से 5 बजे निश्चित किया गया है। इसके लिए पारस जैन, विक्रम अग्रवाल,पंकज जायसवाल, मनीष अग्रवाल, नितिन चतुर्वेदी, रीता क्षेत्रपाल, मंजीत सिंह से भी संपर्क किया जा सकता है। यह जानकारी रोटरी क्लब के पूर्व अध्यक्ष पारस जैन द्वारा दी गयी है।

Advertisement Carousel