Sunday, March 22, 2026
Home कोरबा कोरोना की रोकथाम व टीकाकरण के लिए जेएसएस का जागरूकता अभियान

कोरोना की रोकथाम व टीकाकरण के लिए जेएसएस का जागरूकता अभियान

कोरबा (खटपट न्यूज)। कोरोना संक्रामक महामारी के बढ़ते संक्रमण के इस दौर में कौशल विकास एवं उद्यमशीलता मंत्रालय भारत सरकार द्वारा प्रायोजित जन शिक्षण संस्थान, कोरबा के द्वारा भी अपनी सामाजिक सहभागिता निभाई जा रही है।

जेएसएस के प्रशिक्षार्थियों एवं प्रशिक्षकों व स्टाफ के द्वारा कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए लोगों को घर से बाहर निकलते समय मास्क अनिवार्य रूप से लगाने, बाहर की वस्तुओं को हाथ न लगाने तथा आवश्यक होने पर सेनेटाइजर से हाथ धोने के बाद ही किसी वस्तु को छूने तथा सोशल डिस्टेंसिंग का पूर्णत: पालन करने की अपील की जा रही है। जेएसएस के स्टाफ व प्रशिक्षक जिनकी उम्र 45 वर्ष से ऊपर हो चुकी है, वे प्राथमिकता से कोविड वैक्सीनेशन करा रहे हैं साथ ही अपने परिजनों को भी इसके लिए अस्पताल ले जा रहे हैं। आस पड़ोस के लोगों को भी जेएसएस के द्वारा प्रोत्साहित किया जा रहा है।

Advertisement Carousel